फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Waterlogged underpass will not, will solve Corporation

अंडरपास में नहीं होगा जलभराव, समाधान कराएगा निगम

Fri, 29 Jul 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 29 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Waterlogged underpass will not, will solve Corporation
अंडर पास - फोटो : अमर उजाला
गोशाला अंडरपास के जीर्णोद्धार की मांग के लिए तीन दिन से चल रहा दो पार्षदों का अनशन बृहस्पतिवार को महापौर और कार्यकारिणी समिति उपाध्यक्ष के आश्वासन पर खत्म हो गया। महापौर ने आश्वासन दिया कि 20 दिन में अंडरपास में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए 30 लाख रुपये खर्च कर काम कराए जाएंगे। अनशन खत्म होने से पहले गौशाला रोड के दुकानदारों ने पार्षद के समर्थन में बाजार बंद रखा।

वार्ड-27 के पार्षद धीरेंद्र यादव और वार्ड-13 के पार्षद महेश यादव अंडरपास में जलभराव की समस्या दूर करने, सड़क निर्माण कराने और कूड़ा ले जाने वाले वाहनों का रूट बदलने की मांग को लेकर मंगलवार से गोशाला के पास अनशन पर बैठे थे।
विज्ञापन


बुधवार को जीएम जलकल संजय सिन्हा ने उन्हें आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन काम शुरू होने से पहले पार्षदों ने अनशन खत्म करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महापौर अशु वर्मा और कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष प्रवीन चौधरी अनशन स्थल पर पहुंचे।

महापौर ने आश्वासन दिया कि 20 दिन में अंडरपास की टूटी सड़क का निर्माण, अंडरपास की नालियों की सफाई, उन पर जाली लगाने का काम शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गोशाला रोड से कूड़े ले जाने वाले वाहन ढककर ले जाए जाएंगे।


उन्होंने पार्षदों की सभी मांगें मान लीं हैं। पार्षद धीरेंद्र यादव का कहना है कि 20 दिन में काम शुरू नहीं हुआ तो वह फिर से आंदोलन करेंगे। इस दौरान पार्षद महेश यादव, व्यापारी सतेंद्र चौधरी, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ. आरके आर्य, राम अवतार यादव, हरप्रीत सिंह जग्गी, मूलचंद अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed