{"_id":"65493f44e7527c3458088824","slug":"was-supplying-ganja-for-six-years-arrested-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-236518-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: छह साल से कर रहा था गांजा सप्लाई, धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: छह साल से कर रहा था गांजा सप्लाई, धरा
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर विजयनगर क्षेत्र से 10 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने छह साल से गांजा सप्लाई करने की बात कबूली है। वह रेलवे स्टेशन, बस अड्डा व अन्य स्थानों पर पुड़िया बनाकर माल की सप्लाई करता था।
आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सोनू निवासी विजयनगर बताया। एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि बरामद हुए माल की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। आरोपी ऑन डिमांड माल की सप्लाई करता था। कई छोटे छोटे तस्कर भी उससे जुडे हैं, जो उससे गांजा खरीदकर दूसरे लोगों को उपलब्ध कराते थे। वह कहां से माल लेकर आता था, इसकी जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।