{"_id":"58f78a714f1c1b1974473774","slug":"ward-deadline-issued-notification-sought-objections","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड परिसीमन का नोटिफिकेशन जारी, आपत्तियां मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड परिसीमन का नोटिफिकेशन जारी, आपत्तियां मांगी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 20 Apr 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद। वार्डों के परिसीमन का शासन से नोटिफिकेशन जारी हो गया है। बुधवार को नगर विकास विभाग से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद नगर निगम ने इसका सार्वजनिक प्रकाशन करा दिया है। परिसीमन प्रस्ताव पर आम लोग सात दिन की अवधि में आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
नगरायुक्त अब्दुल समद ने बताया कि पूर्व में नगर निगम में 80 वार्ड थे, लेकिन 2011 की जनगणना के मुताबिक अब नए सिरे से परिसीमन कराया गया है। 14 से 18 हजार की आबादी पर एक वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
परिसीमन के बाद अब नगर निगम सीमा में 100 वार्ड हो गए हैं। परिसीमन प्रस्ताव को 12 अप्रैल को ही नगर विकास विभाग में भेज दिया गया था। वहां से इसका नोटिफिकेशन जारी हो गया है। उन्होंने बताया कि सात दिन तक इस परिसीमन पर आपत्तियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन
लोग डीएम की ओर से नामित अधिकारी के कक्ष में प्रमुख सचिव के नाम आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इन आपत्तियों का निस्तारण कर शासन को परिसीमन का संशोधित प्रस्ताव भेजा जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद इसका फिर नोटिफिकेशन जारी होगा। नगरायुक्त ने बताया कि शहर में वार्डों के आरक्षण के लिए ओबीसी कैटेगरी की जनगणना का काम भी जारी है।