{"_id":"67f575a2e0c99e516e00e87c","slug":"video-of-youth-firing-on-the-road-goes-viral-case-filed-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-608823-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सड़क पर फायरिंग करते युवकों का वीडियो वायरल, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सड़क पर फायरिंग करते युवकों का वीडियो वायरल, मुकदमा
विज्ञापन
विजयनगर की वायरल वीडियो में फायरिंग कर भागते आरोपी। स्रोत: वीडियोग्रैब
- फोटो : संवाद
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोमवार की देर शाम आंबेडकर पार्क के पास का वीडियो बताया जा रहा है। वीडियो में पांच-छह युवक तेजी से दौड़ते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। साथ ही आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग भी की। उपनिरीक्षक सचिन कुमार ने चार आरोपियों को नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि एक्स पर एक वीडियो पोस्ट की गई। वीडियो विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क का है। वीडियो में चार-पांच युवक सड़क पर दौड़ते नजर आए और एक युवक ने हवाई फायरिंग भी की। वीडियो के आधार पर विकास कुमार उर्फ बब्बे निवासी माता कालोनी, टीटू, आकाश बिहारी और अमन की पहचान कर ली गई है। चारों को नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ बीएनएस के अंतर्गत दूसरों का जीवन खतरे में डालने की धारा 125, हमला करने की धारा 115(2) और शांति भंग की धारा 352 मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसीपी ने बताया कि आरोपी विकास और टीटू से तमंचा बरामद कर जेल भेज दिया है।
पीड़ित को भी बनाया आरोपी
वायरल वीडियो में दौड़ रहे अमन पुत्र सोनी वाल्मीकि को भी आरोपी बनाया गया है। अमन ने विजयनगर थाने और डीसीपी सिटी से शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि वह अपने दोस्त अभिषेक के साथ क्रीडा पार्क की ओर जा रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया। वीडियो वायरल होने पर अमन को भी आरोपी बनाया गया है। उधर, एसीपी का कहना है कि दोनों पक्षों ने ही मारपीट की है और फायरिंग की। इसके बाद वायरल वीडियो की जांच कर मुकदमा दर्ज किया गया है।