{"_id":"6461352ad32b5034320be224","slug":"video-of-stunt-going-out-of-moving-vehicle-goes-viral-shahibabad-news-c-30-1-107311-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चलती गाड़ी से बाहर निकलकर स्टंट करने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चलती गाड़ी से बाहर निकलकर स्टंट करने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
साहिबाबाद। दिल्ली वजीराबाद रोड पर चलती लाल रंग की गाड़ी की खिड़की पर बैठे दो-तीन युवकों का खतरनाक स्टंट करते वीडियो ट्विटर और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हुआ है। गाजियाबाद पुलिस ने टीलामोड़ पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। वायरल वीडियो में गाड़ी दिल्ली नंबर की है। वहीं, अर्थला में गाड़ी टकराने पर चालक का स्कूटी सवार युवक को चांटा मारने की वीडियो वायरल हो गया। साहिबाबाद पुलिस ने आरोपी चालक का शांति भंग में चालान किया है।
दिल्ली वजीराबाद रोड की युवकों की स्टंट करने की वीडियो करीब ढाई मिनट की है। इसमें एक लग्जरी कार में युवक सनरूफ से बाहर निकलकर खड़े नजर आ रहे थे, लेकिन उनके पीछे चल रही लाल रंग की गाड़ी में सवार दो-तीन युवक अपनी और अन्य लोगों की जान को खतरे में डालकर खिड़की से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं। गनीमत रही कि स्टंट करने के दौरान किसी के साथ कोई घटना नहीं हुई। डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन ने वायरल वीडियो का तुरंत संज्ञान लिया और ट्विटर पर टीलामोड़ पुलिस को जांच के निर्देश दिए। डीसीपी विवेक चंद्र का कहना है कि अर्थला में मारपीट की वीडियो वायरल के मामले में कार चालक की पहचान करके उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई हुई है। दूसरी वीडियो की जांच कर रहे हैं।