{"_id":"678965319d5c23c91c0af010","slug":"video-of-fight-between-two-girl-students-in-the-market-crowd-goes-viral-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-104958-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बाजार की भीड़ में दो छात्राओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बाजार की भीड़ में दो छात्राओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल
विज्ञापन
मोदीनगर में छात्राओं की लड़ाई का वायरल वीडियो।
मोदीनगर। गोविंदपुरी क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज की छात्राओं में भरे बाजार मारपीट हो गई। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडिया पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया कर रहें है।
बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर 20 सकेंड का वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में गोविंदपुरी स्थित बाजार में छात्राओं की भीड़ है। तभी स्कूल यूनिफॉर्म में खड़ी छात्रा और ट्रैक सूट पहने किशोरी में मारपीट होने लगी। दोनों के बीच जमकर लात घूसे चले। मौके पर मौजूद छात्राओं ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उनसे भी हाथापाई और धक्का मुक्की हुई।
घटनास्थल पर खड़े पुलिसकर्मी बेबस दिखे। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस के अनुसार घटना एक दिन पुरानी है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि किसी पक्ष ने घटना की तहरीर नहीं दी है। छात्राओं के परिजनों ने कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया।