फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Video of altercation between ABVP workers and police during checking in Pahasu goes viral

UP: बुलंदशहर में एबीवीपी कार्यकर्ता और पुलिसकर्मियों के बीच बहस, पुलिस पर गंभीर आरोप; सामने आया वीडियो

Fri, 13 Jun 2025 06:42 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू (बुलंदशहर) Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 13 Jun 2025 06:42 PM IST
सार

बुलंदशहर के पहासू में चेकिंग के दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ता और पुलिसकर्मियों के बीच बहस हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लेकिन कार्यकर्ताओं ने इसे बदले की कार्रवाई बताई है। जबकि बाइक तीन लोग सवार थे।

विज्ञापन
Video of altercation between ABVP workers and police during checking in Pahasu goes viral
एबीवीपी के कार्यकर्ता और पुलिसकर्मियों के बीच बहस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ता और पुलिसकर्मियों के बीच नोक-झोंक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें एबीवीपी कार्यकर्ता जबरन चालान का आरोप लगा रहा है। वहीं पुलिसकर्मी एक बाइक पर तीन लोगों को एक साथ बैठने पर कार्रवाई की बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक मिनट चार सेकेंड की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें देखा गया कि एक युवक और महिला पुलिसकर्मी के बीच बहस होती है। वहीं युवक जबरन चालान काटने और थप्पड़ मारने की बात कहने का विरोध करता है। तभी अन्य पुलिसकर्मी उसको समझाकर वहां से जाने को कहते हैं। वीडियो बनाने वाले ने युवक पर एक बाइक पर तीन लोगों को बैठकर चलने की बात कही। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला संयोजक आयुष राघव है। आयुष का का कहना है कि परिषद की ओर से थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की गई थी, जिस पर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया था। इसी के बाद से पुलिसकर्मी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार कर कर रहे हैं। इसी बात का विरोध किया गया था। वहीं, सीओ शिकारपुर शिव ठाकुर का कहना है एक बाइक पर तीन सवारी चल रही थी, जिसको लेकर उनका चालान किया गया था। इसी को लेकर वह लोग बहस कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed