{"_id":"61204ce28ebc3e79a15fd802","slug":"vehicles-will-be-able-to-run-in-six-lanes-on-delhi-meerut-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मेरठ हाईवे पर छह लेन में वाहन भर सकेंगे फर्राटा, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर छह लेन में वाहन भर सकेंगे फर्राटा, मिलेगी राहत
Sat, 21 Aug 2021 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 21 Aug 2021 06:16 AM IST
सार
- रैपिड कॉरिडोर के निर्माण में घिरी है दो लेन, लगता है जाम
- फरवरी 2022 में साहिबाबाद से दुहाई तक हट जाएगी बैरिकेडिंग
विज्ञापन
मेरठ-दिल्ली हाईवे
विस्तार
रैपिड रेल कॉरिडोर निर्माण के लिए मेरठ रोड तिराहा से दुहाई तक (9.5 किमी) एनसीआरटीसी द्वारा की गई बैरिकेडिंग फरवरी 2022 में हटा ली जाएगी। दो लेन की बैरिकेडिंग हटने से दिल्ली-मेरठ हाईवे पर छह लेन में वाहन दौड़ सकेंगे। रोज लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। उक्त हिस्से में बैरिकेडिंग 2019 में लगाई गई थी।
विज्ञापन
रैपिड रेल कॉरिडोर का काम शुरू होने से पहले दिल्ली-मेरठ हाईवे कुल चार लेन का था। एनसीआरटीसी ने 17 किमी लंबे प्राथमिकता वाले खंड को दो पैकेज में विभाजित कर निर्माण शुरू किया। पहले पैकेज में साहिबाबाद से महामाया स्टेडियम तक और दूसरे पैकेज में मेरठ रोड तिराहा से दुहाई डिपो तक निर्माण तेज गति से जारी है।
विज्ञापन
एनसीआरटीसी ने पहले मेरठ रोड तिराहा से दुहाई और बीते साल फिर दुहाई से लेकर मोदीनगर तक हाइवे के मध्य की करीब 10 मीटर रोड को कब्जे में लेकर बैरिकेडिंग की। बैरिकेडिंग के बाद हाइवे पर केवल एक लेन बचने और जाम की समस्या को खत्म को एनसीआरटीसी ने एक नई लेन का निर्माण किया है। ऐसे में पहले की तरह वर्तमान में हाइवे पर दोनों ओर दो-दो लेन पर ट्रैफिक चल रहा है।
विज्ञापन
पहले प्राथमिकता वाले खंड में निर्माण संबंधी सिविल वर्क 2022 मध्य से पहले पूरा होना संभावित है। ऐसे में 2022 फरवरी तक बैरिकेडिंग हटते ही हाइवे कुल छह लेन का हो जाएगा। एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स का कहना है कि पहले खंड में नौ किमी का एलिवेटेड ट्रैक तैयार है। 2022 की पहली तिमाही तक निर्माण पूरा होते ही बैरिकेडिंग को हटा लिया जाएगा। इससे यातायात को रफ्तार मिलेगी।