फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UPCA extends online registration date

Ghaziabad News: यूपीसीए ने बढ़ाई ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
UPCA extends online registration date
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने जिला क्रिकेट संघों की मांग पर 2026-27 पंजीकरण वर्ष के लिए ऑनलाइन खिलाड़ी पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। इसके तहत पंजीकरण पोर्टल को एक बार फिर सीमित अवधि के लिए खोला जा रहा है।
विज्ञापन

यूपीसीए के अनुसार विभिन्न जिला क्रिकेट संघों(डीसीए) से प्राप्त अनुरोधों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ऑनलाइन खिलाड़ी पंजीकरण पोर्टल 3 फरवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक सभी डीसीए के लिए खुला रहेगा। इस अवधि के भीतर सभी लंबित पंजीकरण सख्ती से पूरे करने होंगे। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


यूपीसीए ने सभी जिला क्रिकेट संघों से अपील की है कि जिन खिलाड़ियों का पंजीकरण किसी कारणवश छूट गया है या जिन्होंने अब तक ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें तत्काल आवेदन करने के लिए पंजीकरण पोर्टल खोल दिया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद दस्तावेज सत्यापन और पंजीकरण शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूर्व की तरह जारी रहेगी। इसके लिए खिलाड़ियों को अपने संबंधित डीसीए कार्यालय में मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। यह पूरी प्रक्रिया बिना किसी अपवाद के ट्रायल की घोषणा से पहले पूरी करनी होगी। यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि डीसीए पोर्टल लगातार उपलब्ध रहेगा, इससे जिला संघ आवश्यकता पड़ने पर खिलाड़ी पंजीकरण से जुड़े डाटा को देख, सत्यापित और उसकी निगरानी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed