फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP Accident news big road accident in Hapur a canter coming from wrong side crushed a bike five died

UP Accident: हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, गलत दिशा से आ रही कैंटर ने बाइक को रौंदा; चार बच्चों समेत पांच की मौत

Thu, 03 Jul 2025 09:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Jul 2025 09:18 AM IST
सार

हापुड़ जिले में बुलंदशहर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में चार बच्चों समेत पांच की मौत हो गई। गलत दिशा में आ रहे कैंटर ने बाइक को रौंद दिया। एक बाइक पर चार बच्चों समेत पांच लोग सवार थे।

विज्ञापन
UP Accident news big road accident in Hapur a canter coming from wrong side crushed a bike five died
मौके पर एसपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। गलत दिशा में आ रहे कैंटर ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार चार बच्चों समेत पांच की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, पांच लोगों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र में पड़ाव के पास बुधवार रात साढ़े दस बजे हुए भीषण हादसे में चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक एक ही बाइक पर सवार थे। मृतकों में पिता और दो बेटियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन


हापुड़ के मोहल्ला रफीकनगर निवासी राजमिस्त्री दानिश (36) अपनी दो बेटियों माहिरा (6), समायरा (5) के अलावा भाई सरताज के बेटे समर (8) और दोस्त रफीकनगर निवासी वकील के बेटे माहिम (8) को लेकर गुलावठी के गांव मिठ्ठेपुर गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पांचों ने बाग में स्थित स्विमिंगपूल में स्नान किया। इसके बाद रात साढ़े दस बजे के करीब बाइक में चारों बच्चों को बैठाकर दानिश वापस गांव आ रहे थे। हाफिजपुर क्षेत्र में पड़ाव के पास एक रांग साइड से आए कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी।
Trending Videos

UP Accident news big road accident in Hapur a canter coming from wrong side crushed a bike five died
लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार चार बच्चों समेत पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। ट्रक का चालक मौके से भाग गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टक्कर मारने वाले कैंटर को जब्त कर लिया गया है।

सीओ अनीता सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कैंटर को जब्त कर लिया है, साथ ही आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed