{"_id":"614ebdebe9a2fc05c97d4788","slug":"unknown-created-fake-account-on-facebook-and-told-woman-to-be-a-call-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फेसबुक पर बनाया फर्जी अकाउंट और महिला को बताया कॉल गर्ल, पति का मोबाइल नंबर किया सार्वजनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फेसबुक पर बनाया फर्जी अकाउंट और महिला को बताया कॉल गर्ल, पति का मोबाइल नंबर किया सार्वजनिक
Sat, 25 Sep 2021 11:42 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:42 AM IST
सार
गाजियाबाद में एक सिरफिरे ने महिला का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर अश्लील पोस्ट अपलोड कर दी। आरोप है कि पोस्ट में महिला को कॉल गर्ल बताया और उसके पति का नंबर सार्वजनिक कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर अश्लील पोस्ट डालने का मामला सामने आया है। पोस्ट में महिला को कॉल गर्ल बताते हुए उसके पति का नंबर सार्वजनिक कर दिया। नंबर पर कॉल करने वाले आपत्तिजनक बात कर रहे हैं। तंग आकर महिला ने तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
दर्ज कराई रिपोर्ट में महिला का कहना है कि वह पढ़ी-लिखी गृहिणी हैं। तीन दिन पहले पड़ोस में रहने वाला युवक उनके घर आया और उनके नाम की फेसबुक आईडी से अश्लील पोस्ट डाले जाने की जानकारी दी। उन्होंने फेसबुक अकाउंट चेक किया तो वह उनका नहीं था, लेकिन उनकी पहचान उजागर करने के प्रोफाइल पिक्चर में उनके बच्चे का फोटो लगाया गया था। अकाउंट से अश्लील पोस्ट डाली हुई थीं। जिस व्यक्ति ने अकाउंट बनाया है, उसने जुलाई 2021 में अकाउंट का नाम भी बदला था।
बदनाम करने को सिरफिरे ने बनाया अकाउंट
महिला का आरोप है कि किसी सिरफिरे ने उन्हें व उनके परिवार को बदनाम करने के लिए फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया है। डाली गई पोस्ट में उनके बारे में बेहद आपत्तिजनक बातें लिखी गईं हैं और उनके पति का नंबर सार्वजनिक कर दिया। उनके पति के मोबाइल पर अश्लील कॉल आ रही हैं।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि घटना से उनका परिवार सदमे में है। बदनामी के चलते घर से नहीं निकल पा रही हैं। नगर कोतवाल अमित कुमार खारी का कहना है कि आरोपी तक पहुंचने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।