{"_id":"58dbddae4f1c1bfc4c63e043","slug":"undergraduate-dustbins-will-tackle-the-problem-of-garbage","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर ग्राउंड डस्टबिन निपटाएंगे कूड़े की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर ग्राउंड डस्टबिन निपटाएंगे कूड़े की समस्या
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
कूड़ेदान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। योजना यदि परवान चढ़ी तो चेन्नई, बंगलूरु, धर्मशाला, देहरादून और जबलपुर के बाद गाजियाबाद में कूड़ा निस्तारण के लिए अंडर ग्राउंड डस्टबिन सड़क व कालोनियों में लगाए जाएंगे। कंपनी ने मेयर अशु वर्मा के सामने प्रोजेक्ट का डेमो करके दिखाया। इस डस्टबिन में एक बार में करीब डेढ़ टन कूड़ा आ सकता है।
विज्ञापन
शहर में कूड़ा निस्तारण की सबसे बड़ी समस्या है। निगम वर्तमान में जिस डंपिंग ग्राउंड में कूडे़ को डंप कर रहा है, वह भी जल्द ही भर जाएगा। डंपिंग ग्राउंड के लिए जगह मिल नहीं रही है। ऐसे में कूड़ा निस्तारण के लिए प्राइवेट कंपनियाें से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
कंपनी के प्रतिनिधि दीपक यादव ने कंपनी द्वारा तैयार अंडर ग्राउंड डस्टबिन का डेमो मेयर अशु वर्मा के सामने करके दिखाया। दीपक ने बताया कि इस डस्टबिन का साइज तीन क्यूबिक मीटर होगा। इसकी आउटर लेयर कंक्रीट की होगी और जमीन से ऊपर यह एटीएम की तरह होगा।
विज्ञापन
लोग जब कूड़ा डालने आएंगे तो ऊपर लगी प्लेट को हटाएंगे और कूड़ा डालेंगे। कूड़ा जमीन के अंदर बने डस्टबिन में गिर जाएगा। इसके बाद क्रेन की मदद से डस्टबिन को उठाकर गाड़ी में डाला जाएगा। इस प्रक्रिया में कूड़ा यहां-वहां नहीं फैलेगा। इसमें एक डस्टबिन का मूल्य करीब पांच लाख रुपये आएगा।
चीन की कंपनी कूड़े से बनाएगी बिजली
कूड़े से बिजली बनाने की प्लानिंग लेकर चीन की एक कंपनी ने भी नगर निगम में संपर्क किया है। कंपनी के कंट्री हेड श्रवण आहूजा निगम अधिकारियों से मिले। श्रवण का कहना है कि कंपनी वैज्ञानिक तरीके से कूड़े से बिजली बनाती है। तकरीबन एक हजार मीट्रिक टन कूड़े से एक मेगावाट बिजली बनती है। फिलहाल कंपनी डंपिंग ग्राउंड का सर्वे कर रही है।