फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uncle threatened to kill the girl

Ghaziabad News: मौसा ने युवती को दी जान से मारने की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Uncle threatened to kill the girl
मोदीनगर। एक कॉलोनी निवासी युवती से मौसा दो साल से अश्लीलता कर रहा है। संबंध बनाने से इन्कार करने पर आरोपी युवती को बेरहमी से पीटता है और जान से मारने की धमकी देता है। शिकायत करने पर पिता और चाचा ने युवती की पिटाई कर उसे घर में कैद कर दिया। युवती किसी तरह थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

युवती ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि जनपद बुलंदशहर स्थित निवासी उसका सगा मौसा उसके साथ दो साल से अश्लीलता कर रहा है। भाई दूज पर युवती अपनी ननिहाल गई तो आरोपी मौसा ने युवती से अश्लीलता करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके एक माह बाद आरोपी मौसा युवती के घर पहुंचा और वहां भी उसने घटना का दोहराव किया।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि आपबीती बताने पर पिता और चाचा ने उसकी पिटाई कर दी और उसका घर से निकलना बंद कर दिया। युवती लगभग दो माह से घर में कैद होने को मजबूर थी। शनिवार शाम वह मौका पाकर घर से थाने पहुंची और पुलिस से मामले की शिकायत की। कार्यवाहक एसीपी मोदीनगर श्वेता यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed