फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uncle misdeed 10 year old niece in the field in Muradnagar

चाचा साबुददीन निकला शैतान: बच्ची को घास काटने ले गया खेत, रोती हुई घर पहुंची मासूम ने सुनाई दर्दनाक दास्तां

Sun, 15 Oct 2023 07:52 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 15 Oct 2023 07:52 PM IST
सार

एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर साबुददीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Uncle misdeed 10 year old niece in the field in Muradnagar
बच्ची से दुष्कर्म (डेमो) - फोटो : फाइन फोटो

विस्तार

यूपी के मुरादनगर स्थित एक गांव में घास काटन के बहाने खेत में ले जाकर 10 वर्ष की मासूम से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने मासूम बच्ची से मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की 10 वर्षीय बेटी कक्षा दो में पढ़ती है। रविवार सुबह उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। करीब दस बजे पड़ोसी अधेड़ व्यक्ति बच्ची की मां के पास आया और बोला खेत से घास लानी है। अपनी बच्ची को मेरे साथ भेज दो, वह मदद कर देगी। व्यक्ति के साथ महिला ने अपनी बेटी को भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद मासूम बच्ची रोती डरी सहमी अपने घर पहुंची। मां ने रोने क कारण पूछा तो बच्ची ने बताया कि चाचा ने खेत में लाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं घर में किसी को बताने पर माता पिता समेत जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन

बताया गया है कि इसके बाद मासूम बेहोश हो गई। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि पीडि़ता के पिता की तहरीर पर साबुददीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि आरोपी वर्ष 2018 में भी छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed