फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two youths died in separate accidents

Ghaziabad News: अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in separate accidents
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। मंगलवार की शाम करीब तीन बजे निलाया ग्रीन सोसायटी रोड पर सड़क का गड्ढा बचाते समय बाइक सवार वाहन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि मैनापुर रेलवे फाटक पर ड्यूटी से पैदल घर लौट रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से जान चली गई।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि निलाया ग्रीन सोसायटी के बी-टॉवर में रहने वाले मोहित शर्मा नोएडा स्थित कंपनी में नौकरी करते थे। बुधवार की सुबह वह बाइक पर सवार होकर नोएडा के लिए निकले। जैसे ही वह मेरठ रोड स्थित लक्ष्मी ढाबे के पास पहुंचे तो सड़क के एक गड्ढे से बचने के प्रयास में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मोहित शर्मा को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, निलाया ग्रीन की सात सोसायटी के लोगों ने हादसे पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर मैनापुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। युवक की शिनाख्त दीपांशु त्यागी(24) निवासी ग्राम मैनापुर थाना मधुबन बापूधाम के रूप में हुई है। दीपांशु त्यागी मेरठ रोड स्थित रिनॉल्ड कंपनी में नौकरी करते थे। पोस्टमॉर्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed