फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two women traveling in auto died due to collision with truck

Ghaziabad News: ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार दो महिलाओं की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Two women traveling in auto died due to collision with truck
बबीता फाइल फोटो
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के अशोक विहार गढ़ी जस्सी गांव के सामने मंगलवार सुबह करीब 6 बजे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने सवारी से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो सवार दो महिला बबीता और रजनी निवासी डुगरावली गांव लोनी की मौत हो गई। हादसे में ऑटो सवार एक युवती और ऑटो चालक भी घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र लोनी के डुगरावली गांव में दयाचंद परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी बबीता(45) पड़ोसी महिला रजनी(62), रजनी की बेटी रीता के साथ बलराम नगर कॉलोनी स्थित एक डॉक्टर के यहां पीलिया की दवाई दिलाने गई थी। रीता को पीलिया था। उन्होंने बताया कि रजनी, बबीता और रीता घर से कुछ दूरी पर लोनी तिराहा के लिए ऑटो में बैठी थी। तीनों लोनी तिराहा की तरफ आ रही थी। दिल्ली सहारनपुर मार्ग अशोक विहार कॉलोनी गढ़ी जस्सी गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने उनके ऑटो में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। तभी आसपास के लोग आ गए उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालक समेत तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बबीता और रजनी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। वहीं रीता और ऑटो चालक मोहम्मद अजीज निवासी अशोक विहार कॉलोनी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। देर रात ऑटो चालक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। टक्कर लगने ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया है। दयाचंद ने ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वाहन चालक की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं। जल्द चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


एक साथ दो घरों में मौत, गांव में मातम

डुगरावली गांव में रहने वाली बबीता और रजनी की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, तो दोनों परिवार में मातम पसर गया। इससे पहले दोनों परिवार पहले नवरात्र की तैयारी कर रहे थे। बबीता और रजनी भी नवरात्र का व्रत रखने की बात कह रही थी। दोनों की मौत होने पर यह खबर गांव में फैल गई। गांव के लोग और पूर्व प्रधान दर्शन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को संभाला। दो परिवार में मौत होने के बाद गांव में भी मातम पसर गया। सभी लोग इस घटना के बारे में बात करने लगे। इसके बाद ग्रामीण परिजनों के साथ लोनी थाने पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस को तहरीर दी।

बबीता फाइल फोटो

बबीता फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed