{"_id":"66c5c75f0dc5405fa008abb1","slug":"two-thar-riders-arrested-for-molesting-a-girl-in-kavi-nagar-ghz-2024-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में कांड: शॉपिंग करने गई युवती से थार सवारों ने की छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी भी की; दोनों पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में कांड: शॉपिंग करने गई युवती से थार सवारों ने की छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी भी की; दोनों पकड़े
Wed, 21 Aug 2024 04:41 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 21 Aug 2024 04:41 PM IST
सार
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां शॉपिंग करने गई युवती को थार सवार दो लोगों ने पीछा किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सलाखों के पीछे पहुंचे दो आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कविनगर क्षेत्र की सी-ब्लॉक मार्केट में मंगलवार रात शॉपिंग करने गई युवती से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। थार कार सवार दो युवकों ने युवती पर अश्लील टिप्पणी की।
इसके बाद उनका पीछा कर छेड़छाड़ भी की। किसी तरह वहां से निकलकर युवती ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कार सीज कर दी।
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि युवती ने शिकायत दी कि वह मंगलवार शाम को खरीददारी के लिए गई थी। उसी दौरान एक गाड़ी सवार कुछ युवकों के द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
एसीपी ने बताया कि गाड़ी की पहचान हो गई है। दोनों युवकों सिद्धार्थ व आयुष को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार को सीज कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।