{"_id":"5cdf0308bdec220791791cfa","slug":"two-smugglers-arrested-with-alleged-200-kg-of-beef-in-pilkhuwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलखुवा: 200 किलो कथित गो मांस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिलखुवा: 200 किलो कथित गो मांस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Sat, 18 May 2019 12:45 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिलखुवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिलखुवा
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 18 May 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कमालपुर में पुलिस ने गो मांस बेचने की सूचना पर एक मकान पर छापा मारकर 200 किलो कथित गो मांस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से कथित गोवंश की खाल व औजार भी बरामद किए।
विज्ञापन
पशु चिकित्साधिकारी ने मौके से मांस के सैंपल लेकर जांच को भेज दिए। हालांकि इस दौरान पुलिस की ग्रामीणों से नोकझोंक भी हुई, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे किसी की नहीं चली।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह पिलखुवा पुलिस गश्त पर थी, इस दौरान सूचना मिली कि गांव कमालपुर के एक घर में कथित गोवंश का मांस बेचा जा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने छापा मारकर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जबकि चार आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने इनके पास से करीब 200 किलो कथित गो-मांस, खाल व औजार बरामद किए। वहीं पुलिस के छापे की सूचना पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। जिस पर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए ग्रामीणों को मौके से खदेड़ दिया।
सूचना मिलने पर गांव फगौता से पशु चिक्तिसा अधिकारी डा. मोहम्मद कासिम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मांस का सैंपल लिया। एचपीडीए पिलखुवा चौकी इंचार्ज भूदेव सिंह त्यागी ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपी गांव कमालपुर निवासी जुल्फीकार और शहजाद को गिरफ्तार किया है। जबकि शादाब, राईम, शाहेबा आलम व सलीम फरार है। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।