{"_id":"6877f9f488ab67994d029057","slug":"two-parties-clashed-in-a-barber-shop-in-nahal-firing-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1017-679141-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नाहल में नाई की दुकान में भिड़े दो पक्ष, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नाहल में नाई की दुकान में भिड़े दो पक्ष, फायरिंग
विज्ञापन
मसूरी।
नाहल गांव में बुधवार की देर रात दो पक्षों में पहले जमकर लात-घूसे चले। एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि दो भाईयों ने हमलावरों पर तमंचे से दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि बुधवार की देर रात नाहल गांव में दो पक्षों में कहासुनी के बाद फायरिंग की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मारपीट में दो युवक घायल हो गए हैं। जिन्हें मेडिकल के लिए भेजा गया है। बताया कि रॉकी पुत्र गुलहसन निवासी कलेक्ट्रान बुधवार की दोपहर बाजार में बाल कटाने के लिए नाई की दुकान पर गया। वहां किसी बात को लेकर मुजस्सिम पुत्र साबिर के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद दुकान में मौजूद लोगों ने दोनों का समझा-बुझाकर शांत किया। आरोप है कि देर रात मुजस्सिम अपने तीन-चार साथियों के साथ रॉकी और उसके भाई अयान के घर में आ घुसे और दोनों भाईयों पर हमला कर दिया।
परिजनों ने विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। ग्रामीणों की मानें तो अयान और रॉकी ने हमलावरों पर हवाई फायरिंग कर दी। एक के बाद एक दो राउंड फायरिंग की गई। इसके बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। एसीपी ने बताया कि समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में से किसी ने तहरीर नहीं दी थी। फिलहाल नाहल गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। बताया कि फायरिंग की सूचना मिली थी, लेकिन मौके से खाली खोखे बरामद नहीं हुए हैं। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।