दामाद की साजिश का पर्दाफाश: ससुर को नहीं देना चाहता था उधार का पैसा, दोस्तों संग बनाया प्लान; ऐसे हुआ खुलासा
ससुर को पैसे न देने पड़े इसलिए आरोपियों ने साथियों संग मिलकर लूट की साजिश रची थी। ट्रॉनिका सिटी से पुलिस में चार आरोपियों को लोगों की मदद से पकड़ा है। दो दोस्तों ने चाकू के बल पर कारोबारी से 6 लाख रुपए लूटे थे।
विस्तार
ससुर को पैसे न देने पड़े इसके लिए दिल्ली के कारोबारी ने साथियों के साथ मिलकर 600000 की लूट की साजिश रची थी। बाइक सवार दो बदमाशों ने कारोबारी से चाकू के बल पर लूट की थी। मौके से लोगों ने आरोपियों को पड़कर पुलिस को सौंपा था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 6 लाख 18000 रुपये की नकदी, दो मोबाइल, बाइक और चाकू बरामद किए हैं।
एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मुख्य आरोपी आशीष गुप्ता ने अपने ससुर के पैसे न देने को लेकर यह लूट की घटना रची थी। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम आशीष गुप्ता निवासी करोल बाग दिल्ली, दीपक पुत्र ताराचंद निवासी त्रिलोक दिल्ली, योगेश कुमार निवासी करोल बाग दिल्ली और दीपक पुत्र दौलत राम निवासी करोल बाग दिल्ली बताए हैं।
पूछताछ में पता चला कि आशीष गुप्ता ने अपने ससुर से 800000 रुपए उधार लिए थे। योगेश गुप्ता को वह 800000 वापस करने थे। करीब 200000 योगेश गुप्ता से खर्च हो गए थे। पैसे ना देने पड़े इसलिए उसने लूट की घटना कि यह साजिश रची थी। साजिश के तहत आशीष गुप्ता अपनी पत्नी मोहिनी गुप्ता के साथ ससुर को पैसे देने के लिए लोन आए थे।
ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचते ही दीपक और योगेश ने बाइक के माध्यम से चाकू दिखाकर लूट की थी। लूट होने पर मोहिनी गुप्ता ने शोर मचा दिया था। शोर होने पर वहां खड़े लोगों ने बाइक सवारों को पड़कर उनकी पिटाई की थी। इसके बाद लोगों ने आरोपियों को पुलिस के हवाले किया था। पुलिस जांच में यह मामले का खुलासा हुआ है।