फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two brothers who went to a friend's hotel were beaten up and their mobile phones were broken

Ghaziabad News: दोस्त के होटल पर गए दो भाइयों से मारपीट, मोबाइल तोड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two brothers who went to a friend's hotel were beaten up and their mobile phones were broken
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर 11 निवासी शरद चौधरी और उनके भाई सन्नी चौधरी से थानाक्षेत्र स्थित एक होटल में शराब के नशे में धुत चेतन भाटी नाम के व्यक्ति और उसके साथियों ने मारपीट की। इसके बाद उनके मोबाइल भी तोड़ दिए। मामला 13 अप्रैल की रात का है और पुलिस ने दोनों भाइयों की तहरीर पर 15 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में शरद चौधरी ने बताया कि 13 अप्रैल की रात लगभग 10ः30 बजे वह अपने मित्र के वसुंधरा सेक्टर एक स्थित होटल पर मिलने गए थे। उनके साथ में भाई सन्नी चौधरी भी थे। बताया कि होटल में चेतन भाटी और उसके साथी पहले से ही बैठकर शराब पी रहे थे। आरोप है कि इस दौरान चेतन भाटी ने उसके साथ मारपीट करते हुए गाली गलौज की। जब बड़ा भाई सन्नी चौधरी उन्हें बचाने पहुंचा तब आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई शुरू कर दी। पुलिस को बुलाने के लिए जब उन्होंने फोन निकाला तब आरोपियों ने दोनों के मोबाइल तोड़ दिए। दोनों भाइयों ने अपनी जान को खतरा जताते हुए शिकायत की है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed