फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two brothers injured in a fight over parking a bike

Ghaziabad News: बाइक खड़ी करने को लेकर हुई मारपीट, दो भाई घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Two brothers injured in a fight over parking a bike
गाजियाबाद। बाइक खड़ी करने को लेकर हुई कहासुनी में दो भाइयों को पीटकर घायल करने का मामला सामने आया है। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना मरकज मस्जिद वाली गली की है। हारून ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भाई आरिफ का नाजिम, शहजाद, रहीसुद्दीन और अब्दुल व तीन अज्ञात व्यक्तियों ने बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। मामले को शांत कराने के लिए उनके छोटे भाई आसिफ पहुंचे तो उक्त व्यक्तियों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। सिर पर ईंट से हमला किए जाने से आसिफ बेहोश होकर गिर पड़ा। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed