{"_id":"66b54ea562780ac0070b01a4","slug":"two-arrested-including-contractor-in-pipe-theft-case-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-103617-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पाइप चोरी करने के मामले \nमें ठेकेदार समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पाइप चोरी करने के मामले में ठेकेदार समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर प्रस्तावित डॉ. भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय के पास नगर पालिका परिषद का लोहे का पाइप चोरी करने के मामले में पुलिस ने ठेकेदार समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
दो दिन पहले नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने खंड विकास मार्ग पर प्रस्तावित डॉ. भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय के पास निरीक्षण किया था, उन्हें पता चला कि कुछ लोग लोहे का पाइप चोरी कर कबाड़ी को बेच रहे थे, पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि ठेकेदार फैजल के मजदूर हैं। अधिशासी अधिकारी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि पाइप चोरी करने के मामले में ठेकेदार फैजल निवासी कच्ची सराय व मलिकनगर निवासी निसार को गिरफ्तार किया गया है।