{"_id":"678404bbc7424f3e300c3606","slug":"two-accused-arrested-in-the-case-of-teenagers-death-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-104929-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: किशोरी की मौत के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: किशोरी की मौत के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर निवाड़ी क्षेत्र स्थित सीएनजी पंप के समीप बीते 15 दिसंबर को सड़क हादसे में हुई 17 वर्षीय अंजलि यादव की मौत के मामले में मोदीनगर पुलिस ने मोनू उर्फ साहिल पुत्र गफ्फार व अरमान पुत्र हकीमुद्दीन निवासी ग्राम अबूपुर थाना निवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। हिंदू जागरण मंच, हिंदू युवा वाहिनी और बजरंग दल व कई सामाजिक संगठन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आंदोलन कर रहे थे। कार्रवाई न होने से संगठनों में आक्रोश था और उन्होंने 15 जनवरी को मोदीनगर थाने का घेराव करने की चेतावनी दी थी।
कार्यवाहक एसीपी मोदीनगर श्वेता यादव ने बताया कि अंजलि यादव के जीजा आकाश कुमार ने 17 दिसंबर को निवाड़ी थाने में मोनू उर्फ साहिल के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटनास्थल मोदीनगर क्षेत्र का होने के कारण मुकदमा मोदीनगर स्थानांतरित कर दिया गया। मोदीनगर पुलिस ने रविवार को माेनू उर्फ साहिल व उसके साथी अरमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 15 दिसंबर को वह अंजलि को बहला-फुसलाकर बाइक पर अपने साथ ले गए थे। अबूपुर गांव के समीप सीएनजी पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में अंजलि व मोनू और अरमान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था, जहां चिकित्सकों ने अंजलि को मृत घोषित कर दिया था।