फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Truck collides with tractor trolley from behind in Bulandshahr farmer dies

Bulandshahr: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से मारी टक्कर, किसान की मौत, तीन लोग मामूली रूप से घायल

Wed, 01 May 2024 04:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अनूपशहर (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, अनूपशहर (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 01 May 2024 04:46 PM IST
सार

हादसे से गुस्साए ग्रामीणों व परिजनों ने हंगामा किया। जिन्हें पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर शांत किया। आरोपी ट्रक चालक और ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
Truck collides with tractor trolley from behind in Bulandshahr farmer dies
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में गांव जिरोली के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली पर गेहूं की बोरियों के ऊपर बैठे एक किसान की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों व परिजनों ने हंगामा किया। जिन्हें पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर शांत किया।

विज्ञापन


तहसील डिबाई के गांव याबापुर निवासी किसान सुभाष शर्मा (55) बुधवार सुबह ट्रैक्टर में गेहूं लेकर अनूपशहर स्थित अनाज मंडी में बेचने के लिए जा रहे थे। वह ट्रॉली में पीछे बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव जिरौली के निकट पीछे से आ रहे है अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिसकी वजह से ट्रैक्टर सवार किसान सुभाष शर्मा ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़े और अंदरूनी चोट आने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, ट्रैक्टर सवार अन्य तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व मृतक के परिजनों को दी। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने घटनास्थल पर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंच पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया। जिसके बाद ग्रामीण माने। 
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना का मामला संज्ञान में आया है। ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन करने की जानकारी मिली थी। मौके पर शांति बनी हुई है। आरोपी ट्रक चालक व ट्रक पुलिस कब्जे में है। -अनूप सिंह, सीओ अनूपशहर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed