फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Troubled by the beating of stepfather, the child reached Modinagar from Gajraula

Ghaziabad News: सौतेले पिता की पिटाई से परेशान बच्चा गजरौला से पहुंचा मोदीनगर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the beating of stepfather, the child reached Modinagar from Gajraula
पुलिस ने हेल्प चाइल्ड लाइन को सौंपा
विज्ञापन


फोटो खबर

संवाद न्यूज एजेंसी

मोदीनगर। गजरौला में सौतेले पिता की पिटाई से परेशान होकर नौ साल का बच्चा मोदीनगर पहुंच गया। दिल्ली- मेरठ मार्ग पर लावारिश हालत में टहल रहा था, यहां तक बच्चा बस से पहुंचा।


दिल्ली- मेरठ मार्ग पर राजचौपला के पास सोमवार को एक दुकान के बाहर बच्चा बैठा रो रहा था। वहां से गुजर रहे लोगों ने बच्चे को रोते देखा तो उससे रोने का कारण पूछा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम अयान निवासी फाजलपुर रेलवे फाटक गजरौला बताया। बताया कि मेरे पिता की मौत हो चुकी है, मां सलमा ने गजरौला निवासी शाहिद से दूसरा निकाह कर लिया। आरोप है कि सौतेला पिता पिटाई करता है, कहता कि कमा कर ला। सौतेले पिता की पिटाई से परेशान होकर बच्चा अपनी बुआ के पास मुरादनगर आया था, लेकिन बुआ ने भी उसे वापस भेज दिया। बच्चा मोदीनगर पहुंंचा और एक दुकान के बाहर बैठकर रोने लगा। बच्चे का कहना है कि वह अपने घर वापस नहीं जाना चाहता। पुलिस ने बच्चे को हेल्प चाइल्ड लाइन को सौंप दिया।
विज्ञापन


--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed