फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Troubled by harassment from his wife and in-laws, a young man consumed poison and died in hospital

Ghaziabad News: पत्नी और ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान युवक ने खाया जहर, अस्पताल में मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Troubled by harassment from his wife and in-laws, a young man consumed poison and died in hospital
मोदीनगर। भोजपुर के गांव मुकीमपुर निवासी युवक मनीष कुमार ने पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना व ताने से परेशान होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। मनीष को उपचार के लिए पिलखुवा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से पहले दिए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पत्नी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पिलखुवा से सटे भोजपुर क्षेत्र के गांव मुकीमपुर निवासी किसान मनीष कुमार गुलाब की खेती करते थे। मनीष कुमार और छोटे भाई हर्ष कुमार की शादी लगभग दो वर्ष पहले बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ स्थित गांव ककरियां खेरा निवासी चचेरी बहनों से हुई थी। मनीष कुमार की शादी अनिल की पुत्री वर्षा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही वर्षा और उसके मायके वाले पैतृक संपत्ति नाम कराने के लिए मनीष को प्रताड़ित करते थे। हर्ष कुमार ने बताया कि बीते माह वर्षा अपने मायके चली गईं। भाई मनीष कुमार बीते आठ सितंबर को वर्षा को लेने ससुराल गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां ससुराल वालों ने मनीष कुमार पर पैतृक संपत्ति पत्नी वर्षा के नाम कराने का दबाव बनाया। संपत्ति नाम नहीं कराने पर मनीष कुमार को अपमानित किया। धमकाया कि अगर पैतृक संपत्ति पत्नी वर्षा के नाम नहीं कराई तो पूरे परिवार को झूठे मुकदमें में जेल भिजवा देंगे। इसके साथ ही ससुराल वालों ने मनीष कुमार को अपमानित करते हुए ताना दिया कि अगर संपत्ति वर्षा के नाम नहीं करा सकता तो जहर खाकर मर जाना पर कभी हमारे घर मत आना। मनीष कुमार ने ससुराल से लौटने के बाद 10 सितंबर को कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने मनीष कुमार को पिलखुवा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। लगभग एक सप्ताहभर उपचार के बाद बीते बृहस्पतिवार को मनीष ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष ने मौत से पहले अपने बयान दिए। मनीष के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शनिवार रात भाई हर्ष कुमार ने भोजपुर थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के अनुसार पत्नी वर्षा, ससुर अनिल, चचिया ससुर सुनील और वर्षा की दादी निवासी गांव ककरियां खेरा जनपद बुलंदशहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed