फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tricolor bike rally will start on 13th to pay tribute to Maa Tujhe

Ghaziabad News: 13 को तिरंगा बाइक रैली से होगा मां तुझे प्रणाम का आगाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Tricolor bike rally will start on 13th to pay tribute to Maa Tujhe
गाजियाबाद। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम की शृंखला का आगाज 13 अगस्त को तिरंगा बाइक रैली से होने जा रहा है। अमर शहीदों की याद में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर शहर के लोगों में जबरदस्त उत्साह है। रैली सुबह 10 बजे से नेहरूनगर स्थित अमर उजाला के दफ्तर से शुरू होगी।
विज्ञापन

14 अगस्त को शाम छह बजे नवयुग मार्केट स्थित शहीद पथ पर एक दीया देश के नाम और 15 अगस्त को सुबह ठीक 10 बजे शहर के सभी चौराहों पर 52 सेकंड का सामूहिक राष्ट्रगान होगा। रैली में स्कूलों के छात्र-छात्राए, महिला संगठन, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता पदाधिकारी, एनसीसी कैडेट्स, आरडब्ल्यूए, खिलाड़ी और अन्य सभी वर्गों के लोग शामिल हो रहे हैं। बैंड बाजे के साथ रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन


तिरंगा बाइक रैली का रूट
13 अगस्त : 10 बजे सुबह
नेहरूनगर स्थित अमर उजाला दफ्तर से रैली निकलकर होली चाइल्ड चौराहे से कालकागढ़ी चौक पहुंचेगी। यहां से आंबेडकर रोड पर नेहरू युवा केंद्र के सामने से चौधरी मोड़। यहां से जीटी रोड से होते हुए जिला एमएमजी अस्पताल गेट के सामने बने फ्लाईओवर से यू-टर्न लेकर वापस घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष रैली का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



14 अगस्त : शाम छह बजे
एक दीया शहीदों के नाम
शहीद स्थल पर लगी अमर शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष दीपक प्रज्ज्वलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। शहर के काफी लोग इस मौके पर मौजूद रहेंगे।


15 अगस्त : 10 बजे
सामूहिक राष्ट्रगान
शहर के सभी चौराहों पर सुबह 10 बजे 52 सेकंड का सामूहिक राष्ट्रगान होगा। स्थानीय लोग अपने अपने नजदीकी चौराहों पर राष्ट्रगान में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed