फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Travel by rapid rail to Meerut from today

Ghaziabad News: आज से मेरठ तक करें रैपिड रेल में सफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Travel by rapid rail to Meerut from today
गाजियाबाद। रक्षा बंधन से एक दिन पहले रविवार को रैपिड रेल नमो भारत का संचालन मेरठ साउथ तक शुरू कर दिया जाएगा। दोपहर दो बजे मोदीनगर नॉर्थ से मेरठ साउथ तक करीब आठ किलोमीटर लंबा सेक्शन आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक करीब 42 किलोमीटर लंबा सफर आसान हो जाएगा। रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) का यह नौंवा स्टेशन होगा, जहां से रैपिड रेल की सेवा शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ तक प्रस्तावित 82 किमी लंबे आरआरटीएस कॉरिडोर के साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ तक करीब 34 किमी सेक्शन पर रैपिड रेल का संचालन हो रहा है। मोदीनगर से आगे आठ किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करते हुए ट्रेनें रविवार को मेरठ में दस्तक देगी। आरआरटीएस के स्टेज-2 सेक्शन में ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्री मेरठ साउथ से कुछ ही मिनटों में गाजियाबाद और साहिबाबाद के बीच आवगमन कर सकेंगे।
विज्ञापन


20 अक्तूबर 2023 में सबसे पहले साहिबाबाद से दुहाई तक करीब 17 किमी लंबे सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया था। इसके बाद इस साल मार्च में दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ तक 17 किमी लंबे सेक्शन पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। करीब साढ़े तीन माह तक ट्रायल और लगभग एक महीने के निरीक्षण के बाद अब मोदीनगर नॉर्थ से मेरठ साउथ तक ट्रेनों का परिचालन शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ साउथ स्टेशन की लंबाई लगभग 215 मीटर है, जबकि 36 मीटर चौड़ाई में इसे बनाया गया है। जमीन से लगभग 22 मीटर ऊंचाई पर स्टेशन का निर्माण किया गया है। इस स्टेशन से ट्रेनों का संचालन शुरू होने से मोहिउद्दीनपुर, खरखौदा और कादराबाद समेत आसपास के अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों की यात्रा आसान हो जाएगी।
किराया एक नजर में:-
--------------------------------------------------

साहिबाबाद से मेरठ साउथ
110 रुपये (स्टैंडर्ड कोच)
220 रुपये (प्रीमियम कोच )

गाजियाबाद से मेरठ साउथ
90 रुपये (स्टैंडर्ड कोच )
180 रुपये (प्रीमियम कोच)

मोदीनगर से मेरठ साउथ
30 रुपये (स्टैंडर्ड कोच)
60 रुपये (प्रीमियम कोच)
-----------------------------------------------------

जून 2025 तक दिल्ली से मेरठ तक सफर

मेरठ सेक्शन में अब अगला पड़ाव मोदीपुरम तक 23 किलोमीटर लंबे सेक्शन का है, जिसका काम तेजी से किया जा रहा है। इसमें 18 किलोमीटर लंबा हिस्सा एलिवेटेड है जबकि शेष हिस्से में भूमिगत ट्रैक बनाया जाएगा। मेरठ वासियों की सुविधा के लिए आरआरटीएस के चार और मेरठ मेट्रो के लिए 13 स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें एक स्टेशन मेरठ साउथ रविवार को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद शताब्दी नगर, बेगमपुल (अंडरग्राउंड) और मोदीपुरम आरआरटीएस स्टेशन होंगे, जिनपर आरआरटीएस और मेरठ मेट्रो दोनों सेवाएं उपलब्ध होंगी।
-----
रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का तालमेल

मेरठ साउथ के बाद आरआरटीएस ट्रेनों के लिए दो ट्रैक होंगे, जिसमें मेरठ मेट्रो के संचालन के लिए अतिरिक्त ट्रैक होगा। मेरठ मेट्रो का परतापुर, रिठानी, ब्रहमपुरी, मेरठ सेंट्रल (अंडरग्राउंड), भैंसाली (अंडरग्राउंड), एमईएस कॉलोनी, दौरली, मेरठ नॉर्थ और मोदीपुरम डिपो, मेरठ मेट्रो स्टेशन होंगे, जिन पर तीन कोच वाली मेरठ मेट्रो की सेवाएं उपलब्ध होंगी, जो मेरठ की परिधि में यात्रियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाएंगी। यात्रियों को आरआरटीएस और मेरठ मेट्रो दोनों की सेवाएं मिलेंगी। जून 2025 तक दिल्ली से मेरठ तक पूरा 82 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर शुरू करने का लक्ष्य है।
-------

दिल्ली में साल के अंत तक ट्रायल
साहिबाबाद से दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक इस साल अंत तक नमो भारत ट्रेनों का ट्रायल शुरू करने की तैयारी है। हालाकि, आम जन के लिए ट्रेनों का संचालन जून 2025 तक ही शुरू करने का लक्ष्य है।

आरआरटीएस के स्टेशन
जंगपुरा (दिल्ली, निर्माणाधीन)
सराय कालेखां (दिल्ली, निर्माणाधीन)

न्यू अशोक नगर (दिल्ली, निर्माणाधीन)
आनंद विहार (दिल्ली, निर्माणाधीन)

साहिबाबाद (संचालित)
गाजियाबाद ( संचालित)

गुलधर ( संचालित)
दुहाई (संचालित)

मुरादनगर ( संचालित)
मोदीनगर साउथ ( संचालित)

मोदीनगर नॉर्थ (संचालित)
मेरठ साउथ (आज से संचालित)

शताब्दीनगर (मेरठ, निर्माणाधीन)
बेगमपुल (मेरठ, निर्माणाधीन)

मोदीपुरम (मेरठ, निर्माणाधीन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed