{"_id":"663065977f6bf8158a0fed15","slug":"transformer-caught-fire-late-night-in-shalimar-garden-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Fire: शालीमार गार्डन में देर रात लगी आग, बिजली विभाग की लापरवाही; स्थानीय लोगों ने की ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Fire: शालीमार गार्डन में देर रात लगी आग, बिजली विभाग की लापरवाही; स्थानीय लोगों ने की ये मांग
Tue, 30 Apr 2024 09:01 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शालीमार गार्डन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शालीमार गार्डन
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 30 Apr 2024 09:01 AM IST
सार
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में बीती रात अचानक आग लग गई। आग एक ट्रांसफार्मर में लगी। दमकल विभाग ने फिलहाल काबू पा लिया है।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन सी-ब्लॉक में सोमवार देर रात 3 बजे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि पास में खड़ी कार भी जल गई। आरडब्लूए ने अग्निशमन विभाग को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन
जिसके बाद काबू पाया गया। आरडब्लूए अध्यक्ष जुगल किशोर ने बताया कि बिजली विभाग के सीनियर अधिकारियों को ट्रांसफार्मर को लोहे की फैंसिग जाल लगाने का निवेदन हम कई बार कर चुके हैं। लेकिन बिजली विभाग ने कुछ ट्रांसफार्मर में लगाए भी हैं। अभी काफी-कुछ होना बाकी है। जिसे लेकर पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन