फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Transfer of contract worker who attempted suicide

Ghaziabad News: आत्महत्या का प्रयास करने वाले संविदाकर्मी का तबादला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Transfer of contract worker who attempted suicide
गाजियाबाद। राजनगर स्थित परीक्षण खंड- तृतीय में तैनात आत्महत्या का प्रयास करने वाले संविदाकर्मी प्रवीण और उसकी पत्नी का तबादला कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता शेर सिंह ने बताया कि दोनों पति-पत्नी पिछले पांच साल से कार्यालय में कार्यरत है और कार्यालय का माहौल खराब कर रहे थे। जिस कारण उनके द्वारा कार्यदायी संस्था को दोनों का ट्रांसफर करने के लिए निर्देशित किया गया है। मंगलवार को कार्यदायी संस्था एसके मैनेजमेंट सर्विस ने प्रवीण शर्मा को परीक्षण खंड- तृतीय से हटाकर परीक्षणशाला-तृतीय और उनकी पत्नी चंचल शर्मा को परीक्षण खंड- तृतीय से हटाकर परीक्षणशाला-सप्तम में नई तैनाती दी गई है। संविदाकर्मी प्रवीण का कहना है कि विभाग द्वारा उनकी बातों को नही सुना गया है और उनका स्थानांतरण-ए ग्रेड से हटाकर सी-ग्रेड पर कर दिया है। इसकी शिकायत वे उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री से करेंगे। उन्होंने बुधवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय में आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed