{"_id":"57ffd8984f1c1b4b2c28e52e","slug":"traitor-activities-in-jnu-sayes-s-chakrpani","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जेएनयू में चल रही हैं देशद्रोही गतिविधियां’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जेएनयू में चल रही हैं देशद्रोही गतिविधियां’
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
चक्रपाणि महाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘जेएनयू में देशद्रोही गतिविधियां चल रही हैं। वहां मार्क्सवाद का बोलबाला है और वह लोग हमेशा से चीन का समर्थन करते आए हैं।’ यह कहना है हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज का। चक्रपाणि बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने जेएनयू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाए जाने की निंदा करते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। चक्रपाणि महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री का पुतला जलाया जाना देशद्रोही कृत्य है।
विज्ञापन
इसके लिए वहां के शिक्षक भी जिम्मेदार हैं। आप और कांग्रेस के सर्जिकल स्ट्राइक के सुबूत मांगने पर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सेना को किसी भी प्रकार का सबूत देने की जरूरत नहीं है। चक्रपाणि महाराज ने अपनी नई कार्यकारिणी की जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने डा. बीके शर्मा हनुमान को हिंदू महासभा का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किए जाने की घोषणा की। चक्रपाणि महाराज ने फिर यह बात दोहराई कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि महासभा यूपी में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनाव में उतारेगी।