{"_id":"66c119e5062566c2a70cdc34","slug":"trainee-inspector-asked-for-rs-20-thousand-in-lieu-of-loan-of-rs-15-thousand-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-111307-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: उधारी के 15 हजार रुपये दिलाने के एवज में प्रशिक्षु दरोगा ने मांगे 20 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: उधारी के 15 हजार रुपये दिलाने के एवज में प्रशिक्षु दरोगा ने मांगे 20 हजार
विज्ञापन
लोनी। संगम विहार पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उधारी के 15 हजार रुपये दिलाने के एवज में पीड़ित से 20 हजार रुपये की मांग की। सोशल मीडिया पर शनिवार को संगम विहार पुलिस चौकी पर तैनात प्रशिक्षु दरोगा जगपाल सिंह का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में जगपाल सिंह रुपये की बात कर रहा है। अधिकारियों ने प्रशिक्षु दरोगा को निलंबित कर दिया है।
संगम विहार चौकी क्षेत्र में रहने वाले आकाश ने बताया कि उन्होंने अपने परिचित विशाल को 15 हजार रुपये उधार दिए थे। सात हजार रुपये ऑनलाइन और आठ हजार रुपये नकद दिए थे। विशाल रुपये वापस नहीं दे रहा था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो रहा था। आकाश की मां मंजू ने मामले में पुलिस कमिश्नर ऑफिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। आकाश ने बताया कि शिकायत करने के बाद उनके पास संगम विहार पुलिस चौकी पर तैनात प्रशिक्षु दरोगा जगपाल सिंह का कॉल आया और उन्हें चौकी पर बुलाया। इसके बाद आकाश को अगले दिन भी पुलिस चौकी पर बुलाया।
आकाश को कहा गया कि 20 हजार रुपये लगेंगे, तुम्हारा मामला खत्म हो जाएगा। पांच हजार रुपये उनसे पहले लिए, बाकी रुपयों के लिए पीड़ित के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद उन्हें झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी। पीड़ित से पांच हजार रुपये और ले लिए। अब पुलिस कर्मी उनके घर पर आए और उनके परिजनों को धमकी देकर गए है कि बेटे को जेल भेज देंगे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया।
विज्ञापन
पांच हजार रुपये मिल गए, सात हजार भी हम रखेंगे
प्रशिक्षु दरोगा जगपाल सिंह के वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह पीड़ित को धमका रहे हैं। वीडियो में जगपाल ने पांच हजार रुपये लेने की बात भी कबूली है। पीड़ित ने ऑनलाइन दिए सात हजार रुपये दिलाने के लिए कहा तो जगपाल ने कहा कि वह सात हजार रुपये भी नहीं मिलेंगे। वो रुपये पुलिस पर रहेंगे। इस पर पीड़ित आकाश ने कहा कि सर 15 हजार रुपये भी गए, 10 हजार रुपये भी गए।
रुपयों के लेनदेन का वीडियो सामने आया है। वीडियो के आधार पर प्रशिक्षु दरोगा जगपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मामले में अभी और जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, डीसीपी देहात