फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Traffic will be back on track tomorrow evening

कल शाम से पटरी पर लौट आएगा ट्रैफिक

Sun, 31 Jul 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Sun, 31 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Traffic will be back on track tomorrow evening
जाम की स्थिति - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ यात्रा के चलते एक सप्ताह से चरमराई यातायात व्यवस्था सोमवार शाम से पटरी पर लौट आएगी। एनएच-58 के दोनों रूट वाहनों के लिए खोल दिए जाएंगे।

विज्ञापन

24 जुलाई से कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्जन कर मेरठ रोड पर भारी वाहन प्रतिबंधित किए गए थे जबकि हल्के वाहन (कार-बाइक) एक लेन में 28 जुलाई तक चलाए गए। शुक्रवार को वाहनों की तादाद बढ़ने पर दोनों रूट कांवड़ियों के लिए करने का एलान किया गया, हालांकि वन-वे पर दोपहिया वाहन दौड़ते रहे।

डायवर्जन के चलते नंदग्राम, हिंडन विहार आदि कालोनियों के करीब तीन लाख लोग पांच दिन से घरों में ‘कैद’ होने को मजबूर हैं। सोमवार शाम से उनकी परेशानी भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही शहर के अंदरूनी मार्गों पर किया गया डायवर्जन भी खत्म हो जाएगा। बता दें कि जीटी रोड और हापुड़ चुंगी पर बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक रोका हुआ है। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या कम होते ही बैरिकेडिंग हटाकर रूट खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज-कल रहेगी जीटी रोड पर दिक्कत
रविवार और सोमवार शाम तक जीटी रोड पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, दूधेश्वरनाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए कांवड़ियों का रेला हाईवे से धीरे-धीरे जीटी रोड, जस्सीपुरा मोड़, ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर के आसपास लग जाएगा।


इससे जीटी रोड पर चौधरी मोड़ से घंटाघर की ओर जस्सीपुरा मोड़ तक, नया बस अड्डा से जस्सीपुरा मोड़ और गोशाला तिराहे तक जाने में दिक्कत होगी। डायवर्जन की वजह से किसी भी वाहन को दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर आने-जाने नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed