{"_id":"66492bc14c34a3eb160b64c4","slug":"today-there-will-be-power-failure-in-many-areas-for-14-hours-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-379536-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आज कई क्षेत्रों में 14 घंटे तक गुल रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आज कई क्षेत्रों में 14 घंटे तक गुल रहेगी बिजली
विज्ञापन
गाजियाबाद। आज बुलंदशहर रोड स्थित उपकेंद्र से पोषित बिजली लाइन पर वीसीबी लाइन बदलने का काम किया जाएगा। इस दौरान बुलंदशहर रोड द्वितीय और यादवनगर की बिजली आपूर्ति 14 घंटे तक बंद रहेगी। अवर अभियंता हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी में किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए ऊर्जा निगम द्वारा मेंटेनेंस काम कराए जा रहे हैं। रविवार को मेंटेनेंस काम के चलते बुलंदशहर रोड बिजलीघर से सुबह 09:00 बजे से रात 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से किसी समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए पहले इंतजाम करने की अपील की है।
-- -- -- -- -- -
नंदग्राम में रविवार को सात से नौ बजे तक नहीं आएगी बिजली
गाजियबाद। रविवार को नंदग्राम उपकेंद्र में लगे ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इस दौरान क्षेत्र में सुबह सात बजे से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता यदुवेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र से बार-बार ओवर लोडिंग के कारण ट्रिपिंग की शिकायतें आ रही थी। इसे दूर करने के लिए ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता में वृद्धि की जा रही है।