फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Today's attendance will ascend into water

आज चढ़ेगा हाजिरी का जल

Sun, 31 Jul 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Sun, 31 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Today's attendance will ascend into water
मंदिरों में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शिवरात्रि के जलाभिषेक किए लिए शहर के सभी मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। रविवार को शिवालयों में हाजिरी का जल चढ़ेगा। दूधेश्वरनाथ मंदिर में इस बार पांच लाख से अधिक कांवड़ियों के आने की उम्मीद है।  
विज्ञापन


महंत नारायण गिरि ने बताया कि हाजिरी का जल रविवार से सुबह 6.30 बजे से चढ़ना शुरू होगा। इसके लिए मंदिर में सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। सुरक्षा के लिए वॉच टावर भी बनाया गया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा: शनिवार को दूधेश्वरनाथ मंदिर में एसपी सिटी सलमान ताज सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रहेगी और जो 20 कमांडोज का विशेष दस्ता गश्त करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सीओ फर्स्ट इंद्रपाल सिंह, कोतवाली इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह, मंदिर मीडिया प्रभारी एसआर सुथार और विजय मित्तल मौजूद रहे। अभी तक मंदिर में नहीं लगी हाई

मास्ट लाइट: मंदिर में तैयारियों के शुरुआती दौर में नगर आयुक्त ने निरीक्षण करने के बाद हाई मास्ट लाइट लगाने का वादा किया था। उन्होंने घोषणा की थी कि मंदिर में हाई मास्ट लाइट लगवाई जाएगी। जलाभिषेक में बस दो दिन बचे हैं लेकिन अभी तक मंदिर में लाइट नहीं लग पाई है।

महिला वैश्य सभा ने लगाया स्वास्थ्य शिविर:
 हर साल की तरह इस बार भी अखिल भारतीय महिला वैश्य अग्रवाल महासभा ने जस्सीपुरा मोड़ सिविल डिफेंस केऑफिस के पास स्वास्थ्य शिविर लगाया है। तीन दिवसीय संयुक्त कैंप में चिकित्सक और दवाएं आदि उपलब्ध रहेंगी।


विधायक सुरेश बंसल ने शनिवार को फीता काटकर इस शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर महासभा की जिलाध्यक्ष भारती गर्ग, अमिता गोयल, मिथलेश अग्रवाल, सुभाष चंद्र गुप्ता, गोपाल माहेश्वरी, ललित जायसवाल, अनिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed