फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tiles Mistry was murdered for protesting against the abuses.

Ghaziabad News: गाली देने के विरोध पर की गई थी टाइल्स मिस्त्री की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tiles Mistry was murdered for protesting against the abuses.
ऋतिक, हत्यारोपी
गाजियाबाद। 10 जनवरी की रात को मधुबन-बापूधाम क्षेत्र में हुई टाइल्स मिस्त्री इंद्रजीत की हत्या के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने कांशीराम कॉलोनी के ऋतिक को गिरफ्तार कर दावा किया कि गाली देने के विरोध पर उसने ही सिर में डंडा मारकर इंद्रजीत की हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने ऋतिक को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर ऋतिक ने बताया कि वह अपने चाचा के होटल पर नौकरी करता है। वहां पर इंद्रजीत भी खाना खाने के लिए आता जाता रहता था। शराब के नशे में उसने उनको पहले कई बार गाली दे दी थी, लेकिन तब उन्होंने उसको कुछ नहीं कहा। 10 जनवरी की रात को भी वह होटल से अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में इंद्रजीत शराब के नशे में उनको मिला।
विज्ञापन

उसने उनको गाली देनी शुरू कर दी। आपत्ति जताने पर भी वह नहीं माना और बार बार गोली देता रहा। इसके बाद उसको गुस्सा आ गया। तभी उसने पास पड़ा डंडा उठाकर इंद्रजीत के सिर में कई मार दिया। वह बेहोश होकर जब जमीन पर गिर गया और वह वहां से भाग गया। पुलिस ने ऋतिक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया। पुलिस ने ऋतिक की निशानदेही पर डंडा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
बहरामपुर के इंद्रजीत का शव 11 जनवरी की सुबह मधुबन-बापूधाम में टंकी के पास लहूलुहान हालत में मिला था। मामले में इंद्रजीत की बहन राजेश्वरी ने शिकायत दर्ज कराई थी। आशंका जताई थी कि 10 जनवरी की रात को इंद्रजीत की हत्या की गई थी। पुलिस इसकी जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed