फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three smugglers arrested while buying and selling pistols

Ghaziabad News: पिस्टल की खरीद-फरोख्त करते तीन तस्कर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested while buying and selling pistols
गाजियाबाद। स्वॉट और वेव थाना पुलिस की टीम ने पिस्टल की खरीद-फरोख्त करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। स्कॉर्पियो कार से तीन कंट्री मेड पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई हैं। तस्करी में संलिप्त कार एक राजनैतिक पार्टी से जुड़े कारोबारी की बताई जा रही है। पुलिस ने कार सीज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एसीपी अपराध अमित सक्सेना ने बताया कि सोशल मीडिया पर ऋतिक त्यागी(24) ने कई पिस्टल और मैगजीन के साथ रील अपलोड की। इसका संज्ञान लेकर क्राइम ब्रांच और वेव सिटी थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को चेकिंग अभियान के दौरान रोक लिया। कार से तीन स्वदेशी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद की गई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम ऋषिक त्यागी(24) निवासी घूकना सिहानी थाना नंदग्राम, पवन कुमार(26) निवासी सेक्टर-34 गांव होशियारपुर गौतमबुद्ध नगर व मूल निवासी गांव मोदीनपुर थाना रामकोट जिला सीतापुर और आदित्य राय(24) निवासी सिहानी थाना नंदग्राम बताया। पूछताछ में बताया कि बरामद पिस्टल प्रिंस निवासी मरियम नगर और गोली निवासी संजय नगर से खरीदी थी। वह उनसे पिस्टल खरीदकर ग्राहक खोजकर मोटी रकम में बेच देते हैं।
विज्ञापन


तस्कर ने चाचा का रौब किया गालिब

एसीपी के मुताबिक पकड़े गए तीनों युवकों में से आरोपी ऋतिक त्यागी ने पूछताछ में बताया कि पकड़ी गई कार उनके चचेरे भाई उत्कर्ष त्यागी की है। उनके चाचा भाजपा से जुड़े हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के चाचा व चचेरे भाई ने ऋतिक की करतूतों से पल्ला झाड़ लिया है। बताया कि फिलहाल कार को सीज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed