फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three people were cheated in the name of providing loan, case registered

Ghaziabad News: लोन दिलाने के नाम पर तीन लोगों से ठगी, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three people were cheated in the name of providing loan, case registered
मुरादनगर। लोन दिलाने के नाम पर तीन लोगों से करीब 51 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पैसे वापस मांगने पर आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


असालतनगर कप्तान एन्क्लेव कॉलोनी निवासी संदीप त्यागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बैंकों से लोन कराने और प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता है, उनका रजत कुमार निरवाल से संपर्क हुआ। उन्होंने उसे मनीषा, पूजा राय व इमरान का लोन कराने के कागज के साथ-साथ प्रोसेसिंग फीस 51, 450 रुपये ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद उसने कहा कि जल्द लोन हो जाएगा। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब लोन नहीं हुआ तो पैसे वापस मांगे। अब आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रजत कुमार निरवाल निवासी गांव लालू खेड़ी तितावी जिला मुजफ्फरनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed