फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three people died after being hit by a train in separate accidents

Ghaziabad News: अलग-अलग हादसों में ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Three people died after being hit by a train in separate accidents
गाजियाबाद। अलग-अलग तीन हादसों में मंगलवार को ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे विजयनगर, मसूरी और कविनगर थाना क्षेत्र में हुए। एक हादसे में मृतक की शिनाख्त नहींं हो सकी है।
विज्ञापन


पहला हादसा मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे विजयनगर क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार रेलवे ट्रैक पर कांशीराम आवासीय योजना के पास हुआ। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ पड़ा है। उसकी जेब से दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान संतोष गिरी (40) निवासी दौदपुर कटिया दाउदपुर सारण बिहार के रूप में हुई। एसीपी कोतवाली का कहना है कि संतोष के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


दूसरा ट्रेन हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मसूरी क्षेत्र में आंबेडकर कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ। शव की पहचान बिहार के वैशाली नंदलालपुर के गांव हसनपुर निवासी भोला सिंह (35) के रूप में हुई। एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि जांच में पता चला है भोला सिंह ट्रेन से गिर गए और ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है। भोला के परिजनों को सूचना दे दी गई है। तीसरा हादसा कविनगर क्षेत्र में हुआ है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। एसीपी का कहना है कि उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed