फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three months after the theft of goods worth Rs 12 lakh, a report was filed.

Ghaziabad News: 12 लाख रुपये का माल हड़पने के मामले में तीन माह बाद रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Three months after the theft of goods worth Rs 12 lakh, a report was filed.
साहिबाबाद। शहीदनगर के ट्रांसपोर्टर का करीब 12 लाख रुपये का माल ले जाकर हड़पने का मामला सामने आया है। घटना के तीन माह बाद साहिबाबाद थाना पुलिस ने तीन माह बाद रिपोर्ट दर्ज की है। कार्रवाई को लेकर पीड़ित ने अधिकारी से मुलाकात की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अब जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस्माईल राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते सितंबर में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी कि शाहदरा से एक विक्रेता ने 12 लाख का तार बिहार के व्यापारी को बेचा था। जिसे भिजवाने के लिए उनके ट्रांसपोर्ट से बुकिंग की थी। विक्रेता ने माल भिजवा दिया था। माल ट्रक में लोड होने से पहले तीन लोग मालवाहक वाहन लेकर आए और विक्रेता का नाम लेते हुए कहा कि भेजा हुआ माल गलत है। विक्रेता का भेजा हुआ तार लेकर आरोपियों ने स्पीकर के डिब्बे उनके यहां रख दिए। आरोपियों के पास ईवे-बिल समेत अन्य दस्तावेज थे तो उनके मैनेजर रमेश शर्मा झांसे में आ गए। आरोपियों का दिया माल बिहार पहुंचा तो पता चला कि इसकी कीमत 50 हजार रुपये भी नहीं है। इसके बाद विक्रेता से संपर्क किया तो उन्होंने भी माल बदलवाने से इन्कार किया। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed