फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three arrested in case of attack on outpost incharge and constable

Ghaziabad News: चौकी इंचार्ज और सिपाही पर हमले के मामले में तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Three arrested in case of attack on outpost incharge and constable
मोदीनगर। भोजपुर के गांव कलछीना में सामुदायिक केंद्र में शराब पीने से मना करने पर चौकी इंचार्ज और सिपाही पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कलछीना चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार सिपाही कौशिंद्र के साथ बुधवार रात क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी रोहताशगढ़ी स्थित सामुदायिक केंद्र पर छह से अधिक युवक शराब पी रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने चौकी इंचार्ज और सिपाही पर हमला बोल दिया था। आरोपियों ने डंडा मारकर सिपाही कौशिंद्र सिंह का सिर फोड़ दिया था। धर्मेंद्र कुमार की ओर से दो नामजद अशोक और राहुल सहित छह से सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि पुलिस टीम ने शुक्रवार को पवन पुत्र संजय, गौरव पुत्र शेखर, राहुल पुत्र विजेंद्र निवासीगण रोहताशगढ़ी कलछीना भोजपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed