फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Those who give wrong answers will face salary deduction, VC warns in review meeting

Ghaziabad News: गलत जवाब देने वालों का कटेगा वेतन, समीक्षा बैठक में वीसी ने दी चेतावनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Those who give wrong answers will face salary deduction, VC warns in review meeting
गाजियाबाद। आईजीआरएस व शासन स्तर से प्राप्त होने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण न करने और गलत जवाब देने वालों के वेतन काटने का निर्देश जीडीए वीसी अतुल वत्स ने दिया है। शनिवार को विकास प्राधिकरण सभागार में उन्होंने सभी जोनल अधिकारियों एवं उनकी टीम के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कम से कम पांच आईजीआरएस प्रकरणों की रेंडम चेकिंग की जाए और मौके की फोटो अपलोड की जाए। उन्होंने साफ किया कि यदि किसी के द्वारा गलत जवाब दिया जाता है तो संबंधित का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं पोर्टल की समीक्षा करते हैं ऐसे में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी शिकायतों में स्थल का निरीक्षण जरूर किया जाए साथ ही जीपीएस फोटो संलग्न किया जाए। भविष्य में प्रकरण की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई व वेतन बाधित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त हेल्पलाइन से भी प्राप्त शिकायत का संतोषजनक समाधान न करने पर भी उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई और भविष्य में सचेत रहने की हिदायत दी। ओएसडी राजीव रतन सिंह को प्रशासनिक कार्यों को और अधिक गंभीरता एवं सावधानी से संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित अधिशासी अभियंताओं को नियमित बैठक करने और आईजीआरएस प्रकरणों के उत्तर की गुणवत्ता की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed