फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   This time too, the number of girl students in the board exams is more than that of boys.

Ghaziabad News: इस बार भी बोर्ड परीक्षा में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
This time too, the number of girl students in the board exams is more than that of boys.
गाजियाबाद। बोर्ड परीक्षा नजदीक आते ही तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार भी छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक रहने वाली है। पंजीकरण के आंकड़ों में भी यही रुझान दिख रहा है। जिले से करीब 57 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 10वीं में 27 हजार और 12वीं में 30 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

शिक्षा से जुड़े लोगों का मानना है कि यह छात्राओं की पढ़ाई के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है। पिछले तीन वर्षों में भी बोर्ड परीक्षा में छात्राओं की संख्या और उनका प्रदर्शन बेहतर रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में 10वीं में 12 हजार छात्राओं और 10 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी। 12वीं में 13 हजार छात्राएं और 10 हजार छात्र शामिल हुए थे। 2025 में 10वीं में 14 हजार छात्राएं और 11 हजार छात्र, जबकि 12वीं में 12 हजार छात्राएं और 11,500 छात्र परीक्षा में बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2026 में कुल 54 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें 10वीं में 24 हजार और 12वीं में 30 हजार विद्यार्थी थे। 10वीं में करीब 14 हजार छात्राएं और 12वीं में 16 हजार छात्राएं शामिल हुई थीं।
इस बार विद्यालयों ने यूपी बोर्ड पोर्टल पर सभी विद्यार्थियों का ब्योरा अपलोड कर दिया है। अनुमान है कि 10वीं में करीब 13 हजार और 12वीं में 17 हजार छात्राएं परीक्षा देंगी।


पंजीकरण के आंकड़ों पर नजर
पंजीकरण ही परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का मुख्य आधार होता है। इस बार भी छात्राओं के पंजीकरण की संख्या छात्रों से अधिक है, जिससे परीक्षा में उनकी अधिक भागीदारी तय मानी जा रही है।


परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थी
जिला विद्यालय निरीक्षक बुद्धप्रिय सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर स्कूलों में पाठ्यक्रम पूरा कराने, रिवीजन और मॉडल पेपर के अभ्यास पर जोर दिया जा रहा है। विद्यार्थियों को टाइम-टेबल बनाकर पढ़ाई करने और कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जा रही है। शिक्षक भी नियमित अभ्यास करा रहे हैं ताकि विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed