फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thieves ransacked the locked house of a couple who had gone to the hospital.

Ghaziabad News: अस्पताल गए दंपती के बंद मकान को चोरों ने खंगाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Thieves ransacked the locked house of a couple who had gone to the hospital.
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में चोर बंद मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने और चांदी के जेवर चोरी कर भाग गए। पीड़ित ने नंदग्राम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि नंदग्राम के आर ब्लॉक में रहने वाले जयद्रथ स्वरूप के मुताबिक उनकी पत्नी बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। 13 जनवरी की शाम करीब सवा सात बजे वह मकान का ताला लगाकर नेहरूनगर स्थित अस्पताल में भर्ती पत्नी का हाल जानने के लिए गए थे। करीब साढे आठ बजे वह घर लौटे तो मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का भी ताला टूटा था और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जांच पड़ताल में पता चला कि चोरों ने अलमारी से दो सोने की चेन, पांच अंगूठी, दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी कानों के झुमके, दो जोड़ी नोजपिन, मांग का टीका और चांदी की चार पॉजेब, एक हाथफूल, तीन सिक्के और बिछुआ आदि चोरी कर ले गए। एसीपी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी खंगाले गए हैं, कुछ संदिग्ध दिखाई पड़े हैं जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed