गाजियाबाद में 2 फवरी को होंगी 500 शादियां: वसंत पंचमी के चलते अबूझ साया, बैंक्वेट हॉल से लेकर फार्म हाउस बुक
शहर भर में 300 से अधिक बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस हैं। इसके अलावा सामुदायिक भवन, सोसायटी, पार्क, घरों के बाहर टेंट लगाकर शादियां होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वसंत पंचमी के अबूझ साये पर इस बार शहर भर में लगभग 500 से अधिक शादियां होंगी। इस बार दो फरवरी को वसंत पंचमी है और इस दिन के लिए सभी बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस की एडवांस बुकिंग है।
शहर भर में 300 से अधिक बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस हैं। इसके अलावा सामुदायिक भवन, सोसायटी, पार्क, घरों के बाहर टेंट लगाकर शादियां होंगी। फार्म हाउस संचालक सौरभ अग्रवाल ने बताया कि सभी वेडिंग विला और फार्म हाउस की बुकिंग काफी पहले हो गई थी। कहीं-कहीं दो शिफ्ट में भी बुकिंग होगी। इस दिन के लिए ब्यूटी पार्लर की भी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। उस दिन अधिक भीड़ के मद्देनजर अतिरिक्त स्टाफ की भी व्यवस्था की गई है।
दो फरवरी को स्थिर और साध्य योग में मनेगी वसंत पंचमी
वसंत पंचमी विद्या की देवी मां सरस्वती की अराधना का दिन है। इस बार दो फरवरी को सरस्वती पूजा मनाई जाएगी। प्राकृतिक रूप से वसंत पंचमी का बड़ा महत्व है क्योंकि इस पर्व से ही वसंत ऋतु की शुरुआत हो जाती है और सर्दी कम होने लगती है। पंडित शिव कुमार शर्मा ने इस वर्ष बसंत पंचमी दो फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन सुबह 9:14 बजे तक चतुर्थी तिथि है इसके बाद पंचमी तिथि आएगी। अगले दिन सूर्य उदय से पहले ही सुबह 6:52 तक ही पंचमी तिथि समाप्त हो जाएगी और सूर्योदय दिल्ली के अक्षांश के सुबह 7:12 बजे होगा।
इसलिए बसंत पंचमी का पर्व दो फरवरी को ही मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन स्थिर योग और साध्य योग का संयोग बन रहा है। रविवार को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है जो स्थिर योग बना रहा है जो पूरे दिन रहेगा। वसंत पंचमी के दिन इन दोनों योग का महत्व है। इस दिन किया गया कोई भी कार्य सफलता को प्राप्त करता है और स्थिर रहता है। उन्होंने बताया कि सरस्वती पूजन के कई ज्योतिषीय लाभ हैं। कहते हैं कि जो व्यक्ति वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की अराधना करता है उसे चंद्र, बृहस्पति, बुध और शुक्र के बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलती है।