फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   There was a rift in the relationship between husband and wife due to sister-in-law's taunts.

Ghaziabad News: ननद के तानों से पति-पत्नी के रिश्ते में आई दरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
There was a rift in the relationship between husband and wife due to sister-in-law's taunts.
गाजियाबाद। तुम्हें घर बैठाकर खिलाती रहूं। ननद के इन कटाक्ष और तानों से पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आ गई। राजनगर की रहने वाली महिला तानों से परेशान होकर घर छोड़कर चली गई। घर से मायके जाने की बात कहकर गई थीं लेकिन वह एक हफ्ते तक दर-दर की ठोकरे खाती रही। 31 जनवरी को पुलिस को महिला एक मंदिर में बैठी मिली। पुलिस ने महिला से जानकारी की तो महिला ने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


महिला ने बताया ननद कमाती हैं, पति कुछ नहीं करते। ननद अपने भाई को कुछ नहीं कहती उन पर ताने मारती रहती हैं। पुलिस महिला को पिंक बूथ राजनगर सेक्टर-3 पर ले गई। जहां दोनों के परिवार को बुलवाकर काउंसिलिंग की और एक ही काउंसिलिंग में परिवार संभल गया। पति पत्नी को खुशी से घर ले गया और कमाने का वादा किया। ननद को भी पुलिस ने परिवार संजोकर रखने के लिए समझाया।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था कल्पना सक्सेना ने बताया कि पिंक बूथ कारगर साबित हो रहे हैं। महिला अपराधों के संबंध में गहनता और गंभीरता से जांच कर निस्तारण किया जा रहा है। मामूली कहासुनी पर रिश्तों में आने वाली दरारों को पिंक बूथ पर महिला पुलिस काउंसिलिंग कर रही हैं और उनके परिवारों को बचा रही हैं। अभी तक 2975 मामलों में काउंसलिंग के बाद समझौते कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सास देती थी ताने कि खाना अच्छा नहीं बनाती

नंदग्राम के पिंक बूथ पर एक महिला ने पति और सास के खिलाफ छह मार्च को शिकायत दी कि सास ताने देती है न खाना अच्छा बनाती है और न सही से रहती है। पति भी सास का साथ देते हैं। आठ महीने ही शादी को हुए हैं। महिला का मायका दिल्ली में है। पुलिस ने मामले में दो काउंसिलिंग में ही परिवार के दोनों पक्षों को संतुष्ट कर समझाया और नौ मार्च को समझौता करा दिया।



सबसे ज्यादा पारिवारिक विवाद के मामले

पिंक बूथों पर सात महीनों में 4,024 शिकायतें आई हैं। पुलिस का कहना है कि इनमें अधिकांश पारिवारिक विवाद के मामले हैं। पति-पत्नी, सास-बहू, ननद-भाभी के विवादों की शिकायतें हैं। सभी मामलों में काउंरिलिंग करके परिवार को बनाए रखने का प्रयास में पुलिस लगी है। पुलिस ने 2975 मामलों में मध्यस्थता करा दी है।



124 शिकायतों में झूठे पाए गए आरोप

पिंक बूथ पर पहुंची 4024 शिकायतों में से 124 मामले ऐसे आए जिनकी जांच के दौरान पता चला कि आरोप झूठे हैं।



तीन सितंबर 2023 से 30 अप्रैल 2024 तक के आंकड़े
पिंक बूथ- 20

प्राप्त शिकायतें- 4024

निस्तारित- 3970

एफआईआर- 209

मध्यस्थता (समझौता)- 2975

शांतिभंग की कार्रवाई- 132

लंबित मामले- 54
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed