फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   There should be no laxity in pension and scholarship schemes: Aseem Arun

पेंशन व छात्रवृति योजना में न हो ढिलाई : असीम अरुण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
There should be no laxity in pension and scholarship schemes: Aseem Arun
गाजियाबाद। समाज कल्याण विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री और गाजियाबाद के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने बुधवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में बैठक में प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिया कि समाजहित में चलाई जा रहीं योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

उन्होंने खासकर पेंशन, छात्रवृत्ति, विवाह अनुदान और आवास सहायता सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी समन्वय बनाकर पात्र लोगों को लाभ पहुंचाएं साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों से यह भी अपेक्षा की कि वे स्थानीय स्तर पर समस्याओं की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को देते रहें। बैठक के दौरान सदर विधायक संजीव शर्मा, मोदीनगर विधायक डॉ.मंजू सिवाच, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और सीडीओ अभिनव गोपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed