{"_id":"69ecefc5ae7394394a00ace9","slug":"the-town-police-station-in-charge-and-a-sub-inspector-were-suspended-for-negligence-ghaziabad-news-c-133-1-bul1007-152970-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लापरवाही बरतने पर कस्बा चौकी प्रभारी और एक दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लापरवाही बरतने पर कस्बा चौकी प्रभारी और एक दरोगा निलंबित
विज्ञापन
ककोड़। थाना क्षेत्र में हुई एक मारपीट की घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी ने कस्बा चौकी प्रभारी और एक उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ककोड़ थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था।
बताया जा रहा है कि इस विवाद की सूचना पुलिस को मिली थी, लेकिन प्रभारी कस्बा चौकी उपनिरीक्षक शीलेंद्र शर्मा और वहां तैनात उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस की इसी शिथिलता के कारण अगले दिन दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और खूनी संघर्ष की नौबत आ गई। क्षेत्राधिकारी ने इस पूरे मामले की जांच की और दोनों पुलिसकर्मियों की कार्यशैली में लापरवाही पाते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी थी। सीओ की रिपोर्ट और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी बुलंदशहर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक शीलेंद्र शर्मा और नागेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया है।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि लापरवाही बरतने पर कस्बा चौकी प्रभारी और एक दरोगा निलंबित कर दिया गया है।