फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The staging of the 'Lakshman Shakti' episode, along with the slaying of Kumbhakarna and Meghnada, left the audience deeply moved.

Ghaziabad News: लक्ष्मण शक्ति, कुंभकर्ण और मेघनाद वध के मंचन ने दर्शकों को किया भावुक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The staging of the 'Lakshman Shakti' episode, along with the slaying of Kumbhakarna and Meghnada, left the audience deeply moved.

विज्ञापन
साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में सोमवार को रामलीलाओं में लक्ष्मण शक्ति, कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध और अहिरावण वध के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को रामायण के युद्ध प्रसंगों से रूबरू कराया। राजेंद्र नगर के गोलपार्क स्थित रामलीला मैदान में कलाकारों ने अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकर्ण वध और मेघनाद वध का प्रभावशाली मंचन किया। दर्शक देर रात 12:30 बजे तक मैदान में डटे रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा मौजूद रहे।


---
संजीवनी बूटी से जीवित हुए लक्ष्मण
वैशाली सेक्टर-2 स्थित राम वाटिका रामलीला मैदान में मां दुर्गा रामलीला कमेटी की ओर से नौवें दिन की रामलीला में लक्ष्मण और मेघनाद के बीच युद्ध का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। मेघनाद के शक्ति प्रहार से लक्ष्मण के मूर्छित होने पर रामदल में शोक छा गया। इसके बाद सुषेण वैद्य की सलाह पर हनुमान संजीवनी बूटी लेकर आए और लक्ष्मण के प्राण बचाए।
विज्ञापन


----
इंदिरापुरम में लक्ष्मण शक्ति और कुंभकर्ण वध का मंचन
इंदिरापुरम में धरोहर सामाजिक समिति की ओर से आयोजित रामलीला के नौवें दिन युद्ध की तैयारियों, लक्ष्मण शक्ति और कुंभकर्ण वध के प्रसंगों का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
यही रात अंतिम यही रात भारी प्रसंग का किया मंचन
श्रीराम सीता धार्मिक सेवा समिति की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव में सोमवार को ‘यही रात अंतिम, यही रात भारी’ प्रसंग का मंचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। इसके बाद कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध, अहिरावण वध और अंतिम युद्ध के प्रसंगों का मंचन हुआ। कार्यक्रम में राम मंदिर से जुड़े ऐतिहासिक मुकदमे की पैरवी करने वाले पीसी मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


---
वसुंधरा में लक्ष्मण शक्ति और मेघनाद वध का मंचन
वसुंधरा सेक्टर-7 स्थित रामलीला मैदान में प्राचीन संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति की ओर से लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध, लक्ष्मण मूर्छा, कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध और सती सुलोचना के प्रसंगों का मंचन किया गया। समिति के चेयरमैन पंडित नरेंद्र भारद्वाज ने श्रद्धालुओं से घर बैठे लाइव प्रसारण के माध्यम से रामलीला से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed